जियो के इस प्लान में मिलता है 140GB डाटा, वैधता 28 दिनों की

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 06 Oct 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Rs 799 Prepaid Recharge Comes With 140GB Data, How it compares with Airtel Vodafone
Jio

    रिलायंस जियो हमेशा से ही टैरिफ प्लान के मामले में लीडर रहा है। इसी साल जनवरी में ही जियो ने कई सारे प्लान पेश किए थे और कुछ प्लान को अपडेट भी किया था। जनवरी में ही जियो ने एक प्लान लांच किया था जिसमें रोज 5 जीबी यानि कुल 140 जीबी डाटा मिलता है। वैसे तो जियो का यह प्लान पुराना है लेकिन इस समय यह इसलिए प्रासंगिक हो गया है क्योंकि वोडाफोन और एयरटेल ने भी जियो के इस 140 जीबी डाटा वाले प्लान कीमत में ही प्लान पेश किए हैं। तो आइए जानते हैं जियो के इस प्लान के बारे में और साथ ही जानेंगे कि कौन-सा प्लान आपके लिए फायदे का सौदा है।

    jio 799
    jio 799

    सबसे पहले जियो के प्लान की बात करें तो जियो के इस प्लान की कीमत 799 रुपये और इस प्लान में 28 दिनों तक रोज 5 जीबी डाटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 140 जीबी डाटा मिलता है और साथ में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मैसेज व जियो ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। अगली स्लाइड में जानें एयरटेल, वोडाफोन और जियो में से किसके प्लान में फायदा है।

    vodafone
    vodafone

    जियो vs वोडाफोन- 799 रुपये

    अब वोडाफोन के 799 रुपये वाले प्लान की बात करें तो वोडाफोन के 799 रुपये वाले में रोज 4.5 जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में कुल मिलाकर 126 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, हालांकि वोडाफोन की 4जी सर्विस फिलहाल पूरे देश में नहीं है। जियो की तरह वोडाफोन भी इस प्लान के साथ वोडाफोन प्ले के फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें