आज से शुरू हो रहा है जियो मानसून ऑफर, यहां हैं सभी सवालों के जवाब

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 20 Jul 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Monsoon offer, Get Jio Phone at just Rs 501, Everything you need to know
jio offer

    रिलायंस जियो ने महीने की शुरुआत में जियो फोन 2 की लॉन्चिंग के साथ जियो मानसून ऑफर का भी ऐलान किया और आज यानि 20 जुलाई की शाम 5 बजकर 1 मिनट से जियो का मानसून ऑफर शुरू भी होने जा रहा है। इस ऑफर के तहत पुराने फीचर फोन के साथ 501 रुपये में जियो फोन मिलेगा। अब सवाल यह है कि 501 रुपये में फोन कहां मिलेगा, कहां से बुकिंग होगी और क्याा-क्या प्लान मिलेंगे। आइए जानते हैं ऐसे ही कई सारे सवालों के जवाब।

    jio monsoon offer
    jio monsoon offer

    क्या है मानसून ऑफर

    जियो का यह मानसून ऑफर एक तरह से एक्सचेंज ऑफर है। इस ऑफर के तहत किसी भी पुराने फोन के बदले जियो का 1,500 रुपये वाला जियो फोन 501 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानि आप किसी भी कंपनी का कोई भी पुराना फीचर फोन लाकर 501 रुपये के साथ जियो को दे सकते हैं और पिछले साल लॉन्च हुआ 1,500 रुपये वाला जियो फोन घर ले जा सकते हैं।

    501 रुपये वाले फोन में चलेगा व्हाट्सएप

    Jio Phone
    Jio Phone

    क्या पुराना जियो फोन वापस कर सकते हैं

    नहीं, आप पुराने जियो फोन के बदले नया जियो फोन या जियो फोन नहीं ले सकते। पुराना जियो फोन तीन साल बाद ही वापस होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें