हैप्पी बर्थडे जियो: इन 5 कारणों से रिलायंस ने 1 साल में बटोरे 12 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Sep 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio first anniversary: How jio successfully collect 12 crore users
jio Cinema

    आज जियो का बर्थडे है। साल 2016 में आज ही के दिन जियो ने टेलीकॉम मार्केट में धमाकेदार एंट्री की थी और उसी समय से ही कंपनी ने एक के बाद एक ऐसे दांव चले जिससे दूसरी टेलीकॉम कंपनियां सोच में डूब गईं। लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी 5 सितंबर से 31 दिसंबर तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर दिया और भारत में पहली बार 4जी स्पीड में लोगों को फ्री में इंटरनेट दिया। तो आइए जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं जियो 5 ऐसे दांव के बारे में जिससे भारतीय टेलीकॉम का रूप ही बदल दिया और दूसरी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गईं।

    Jio
    Jio

    अनलिमिटेड इंटरनेट

    जियो ने लॉन्चिंग के साथ ही अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जिसका फायदा लोगों ने 15 अप्रैल तक उठाया। जियो के आने से पहले जहां लोगों को 1 जीबी इंटरनेट के लिए 200 रुपये से लेकर 300 रुपये तक देने पड़ते थे।

    Jio
    Jio

    किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

    जियो ने अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का भी ऑफर दिया। यहां भी जियो ने बाजी मारी, क्योंकि जियो के बाद बाकी कंपनियों ने भी अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान लॉन्च किया लेकिन उसमें कुछ मिनट के बाद पैसे लगते थे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें