Reliance Jio: ये हैं जियो के धांसू डाटा वाउचर्स, मिलेगा 102GB तक अतिरिक्त डाटा

लॉकडाउन (Lockdown 3.0) के दौरान लोग अपने घरों में बैठकर अपना अधिकतर समय इंटरनेट पर बिता रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट की खपत एकदम से बढ़ गई है। इस खपत को ध्यान में रखकर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में मौजूदा प्लांस से हटकर डाटा वाउचर्स पेश किए हैं, जिनको रिचार्ज करके यूजर्स अतिरिक्त डाटा का फायदा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं रिलायंस जियो के इन डाटा वाउचर्स के बारे में विस्तार से...

जियो का 11 रुपये वाला वाउचर
यूजर्स को इस वाउचर में 800 एमबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 75 नॉन-जियो मिनट मिलेंगे। यूजर्स इस पैक को अपने मौजूदा प्लान के साथ जोड़ सकते है।

जियो का 21 रुपये वाला वाउचर
यूजर्स को इस वाउचर में 2 जीबी डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 200 नॉन-जियो मिनट मिलेंगे। यूजर्स इस पैक को अपने मौजूदा प्लान के साथ जोड़ सकते है।