Jio, Airtel, BSNL, Vi: पूरे एक महीने की वैधता वाले प्री-पेड प्लान, इस कंपनी का प्लान है सबसे सस्ता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 13 Jun 2022 10:25 AM IST
Reliance Jio Airtel Vi and BSNL Monthly Validity Prepaid Plans full list
Jio Airtel Vi and BSNL Monthly plan - फोटो : amarujala

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के आदेश के बाद देश की तमाम टेलीकॉम कंपनियों ने मासिक वैधता के साथ अपने-अपने प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। अब जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल के पास 30 और 31 दिनों की वैधता वाले कई सारे प्लान मौजूद हैं। कुछ प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए हैं तो कुछ पोस्टपेड के लिए, हालांकि आज की इस रिपोर्ट में हम Jio, Airtel, BSNL, Vi के उन सभी प्री-पेड प्लान के बारे में बात करेंगे जिनके साथ महीनेभर की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं...

    Jio 259 plan
    Jio 259 plan - फोटो : amarujala

    जियो के इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 259 रुपये है। इसमें आपको पूरे एक महीने की वैधता मिलेगी यानी यदि आप 1 अप्रैल को रिचार्ज कराते हैं तो आपको अगला रिचार्ज 1 मई को ही कराना होगा। इस प्लान में ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान को आप एक ही साथ कई बार के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। हर महीने वैधता खत्म होने के बाद नया प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। इस प्लान में हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अन्य प्लान की तरह जियो के सभी एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

    AIRTEL 319
    AIRTEL 319 - फोटो : AIRTEL

    एयरटेल ने मासिक वैधता वाले दो प्लान पेश किए हैं जिनमें एक 296 रुपये का और दूसरा 319 रुपये का है। Airtel ने अपने इन दोनों नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। 296 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के साथ रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में कुल 25GB डाटा मिलेगा। अब इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें