Redmi Note 17 हुआ लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ एंट्री
Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, लेकिन इसके अलावा 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स भी इसे एक दमदार मिड-रेंज विकल्प बनाते हैं।

Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है। मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और नए Snapdragon प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी इस फोन की बिक्री 12 अगस्त से शुरू करेगी और इसे ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
वेरिएंट और बैंक ऑफर
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
कंपनी ने Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 28,000 रुपये से कम रखी है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 12 अगस्त से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे आर्कटिक ब्लू , स्टारलाइट पर्पल और डार्क नाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले और नया डिजाइन
- Redmi Note 17 में फ्लैट एज और फ्लैट बैक पैनल वाला नया डिजाइन दिया गया है। पीछे की तरफ स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है।
- धूल और पानी से सुरक्षा के लिए फोन को IP65 रेटिंग भी मिली है।
- डिवाइस में 6.9-इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
- बेहतर कलर क्वालिटी के लिए इसमें DCI-P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है।
- वहीं, सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ऑडियो के लिए बॉटम-फायरिंग स्पीकर दिया गया है।

Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और HyperOS 3
- परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है।
- यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस को 4 साल तक Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
- इसके अलावा, यूजर्स को Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलेंगे, जिनकी मदद से स्क्रीन पर मौजूद किसी भी जानकारी को तेजी से सर्च किया जा सकेगा।
- 'एआई बॉस' का अनोखा कारनामा: छुट्टियां दे कर बोली- टेंशन न लो, 4 महीने में ही कंपनी को लगा दिया 60 लाख का चूना!
- UFS 2.2, UFS 3.1 या UFS 4.1: नया स्मार्टफोन खरीदने से पहले जानिए कौन-सी स्टोरेज टेक्नोलॉजी आपके लिए है सही
- Google Assistant का दौर खत्म: सितंबर से एंड्रॉयड फोन पर Gemini बनेगा नया डिफॉल्ट AI असिस्टेंट
- Airtel का सबसे सस्ता रिचार्ज: 3 दिन तक रोज मिलेगा 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट, जबरदस्त डेटा पैक है ये!