Rediffmail: क्या है रेडिफमेल? ऐसे बनाएं इस प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट

Rediffmail:
आज की इस डिजिटल दुनिया में इंटरनेट हमारी जरूरत बन गया है। इंटरनेट आने के बाद विश्व डिजिटल रंग में रंग चुका है। आज हम बड़े पैमाने पर फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट को मेल या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा नौकरी करते समय या किन्हीं और कामों को लेकर भी ईमेल की खास जरूरत हम लोगों को पड़ती है। इंटरनेट की दुनिया में आपको ऐसी कई साइट मिल जाएंगी, जो फ्री में आपको ईमेल बनाने की मौका देती हैं। उन्हीं में से एक है रेडिफ मेल। रेडिफमेल एक ईमेल सर्विस है। जिस तरह जीमेल के एक अकाउंट से गूगल की कई सर्विस को एक्सेस किया जा सकता है। उसी तरह रेडिफ मेल के जरिए उनकी ईमेल सर्विस, ऑनलाइन शॉपिंग और दूसरी सर्विस को आप एक्सेस कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि रेडिफ मेल पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं?

रेडिफ मेल पर अपना अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको https://www.rediff.com पर विजिट करना है। इसके बाद आपको रेडिफमेल के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। ये ऑप्शन आपको होम पेज पर सबसे ऊपर की तरफ मिल जाएगा।

नेक्स्ट स्टेप पर आपको टॉप राइट कॉर्नर में Create New Account का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। अब एक नया पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां आपको अपना पूरा नाम दर्ज करके रेडिफमेल आईडी का चयन करना है।