Realme के इन स्मार्टफोन्स में अब जल्द मिलेगा Android 9 Pie, ColorOS 6.0 भी होगा रोल आउट

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Sun, 12 May 2019 10:10 AM IST
Realme Announces Android Pie beta update for Realme 2 Pro, Realme C1, Realme U1
Realme

    अगर आपके पास Realme के स्मार्टफोन्स हैं तो यह खबर आपके काम की है। Realme अपने पिछले साल लांच हुए स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie बीटा का अपडेट अगले हफ्ते से जारी करने वाली है। जबकि हाल ही में लांच हुए Realme 3 Pro के लिए Android Q बीटा अपडेट की भी घोषणा कर दी गई है। लेकिन ध्यान रहे Android Q बीटा अपडेट होने के बाद यह फोन गूगल कैमरा ऐप फीचर सपोर्ट नहीं करेगा।

    Realme 2
    Realme 2

    एक रिपोर्ट के मुताबिक जो यूजर्स Android Pie और ColorOS 6.0 की अपडेट की जानकारी मांग कर रहे थे उन्हें कंपनी ने बताया कि 15 मई को Realme 2 Pro में Android 9 Pie का बीटा और ColorOS 6.0 अपडेट रोल आउट किया जाएगा। इतना ही नहीं Realme 1 और Realme U1 के लिए भी ये अपडेट रोल आउट किए जाएंगे। जबकि Realme 2 और Realme C1 के लिए अपडेट 15 जून से जारी होंगे

    REALME C1 2019
    REALME C1 2019

    Android 9 Pie के बीटा और ColorOS 6.0 के नए अपडेट में Hyber Boost 2.0 मिलेगा। लेकिन यह सुविधा Realme 2, Realme C1 और Realme C2 जैसे स्मार्टफोन्स में नहीं मिलेगी। Hyber Boost 2.0 में टच बूस्ट और फ्रेम बूस्ट जैसी खूबियों को शामिल किया जायेगा, इससे फोन्स की परफॉरमेंस और डिस्प्ले काफी बढ़िया हो जायेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें