फेल हुए ऑनलाइन पेमेंट का मिलेगा फटाफट समाधान, मुआवजे के लिए RBI लाएगा नया नियम

यदि आप भी ऑनलाइन पेमेंट का अधिक इस्तेमाल करते हैं और कई बार पेमेंट फेल होने पर परेशान हो जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही ऑनलाइन पेमेंट करने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए नया नियम लाने वाला है। इस नियम के आने के बाद ऑनलाइन फेल ट्रांजेक्शन की शिकायत का समाधान एक तय समय के अंदर किया जाएगा ताकि इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम पर लोगों का भरोसा बने।

इसकी जानकारी आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी भाषण में दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम में शिकायतों का निवारण फटाफट किया जाएगा और मुआवजे के लिए नया नियम लाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट को लेकर आरबीआई जून 2019 के अंत तक नया नियम जारी करेगी जिसके बाद उसी नियम से फेल हुए पेमेंट की शिकायत का समाधान किया जाएगा। नया नियम सभी प्रकार के ऑनलाइन पेमेंट पर लागू होंगे।