मजाक में रखा वाई-फाई का नाम 'लश्कर ए तैयबा', उठा ले गई पुलिस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 18 Feb 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack: Mumbai youth names Wi-Fi Lashkar-eTaliban
wifi

    पुलवामा अटैक के बाद देश में गुस्से का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर बड़ा बवाल हो रहा है और लोग पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स को पुलवामा अटैक का मजाक उड़ाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है। इसी बीच मुंबई के एक युवक को मजाक में वाई-फाई का नाम लश्कर ए तैयबा रखना भारी पड़ गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    wifi router
    wifi router

    दरअसल यह पूरा मामला मुंबई के खड़कपाड़ा के अमृत हेवन कॉम्पलेक्स का है। यहां एक युवक ने मजाक में अपने वाई-फाई का नाम लश्कर ए तैयबा रख दिया। उसके बाद उसी बिल्डिंग में रह रहे एक शख्स को अपने फोन में लश्कर ए तैयबा नाम का वाई-फाई नेटवर्क दिखा।

    mumbai police
    mumbai police

    इसके बाद उसने सोसाइटी में इसकी शिकायत की और सोसाइटी वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह अपने पड़ोसियों से सिर्फ मजाक करना चाहता था। इसलिए उसने ऐसा किया था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें