PUBG मोबाइल प्राइम और प्राइम प्लस हुआ लॉन्च, हर महीने देने होंगे 400 रुपये

यदि आप भी पबजी खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। पबजी ने भारत में अपने वादे के मुताबिक पबजी का 0.11.5 अपडेट जारी कर दिया है और इसी के साथ कंपनी ने पबजी प्राइम और पबजी प्राइम प्लस सर्विस लॉन्च की है। बता दें कि इसी साल जनवरी में रिपोर्ट आई थी कि पबजी अपने प्लेयर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन लाने की तैयारी कर रहा है। प्राइम मेंबरशिप सर्विस के तहत पबजी के प्लेयर अननोन कैश कमा सकेंगे और उस कैश की मदद से गेम में हथियार खरीद सकते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि पबजी के प्राइम और प्राइम प्लस की कीमत आईओएस और एंड्रॉयड के लिए अलग-अलग है। प्राइम और प्राइम प्लस के तहत प्लेयर्स को हर रोज बोनस के तौर पर अननोन कैश और डिस्काउंट मिलेंगे। इसके अलावा बैटल प्वाइंट की मदद से हथियार खरीदने सकेंगे। अगली स्लाइड में जानें पबजी प्राइम और पबजी प्राइम प्लस की कीमतें।

सबसे पहले एंड्रॉयड फोन की बात करें तो एंड्रॉयड के लिए पबजी प्राइम की कीमत 85 रुपये और पबजी प्राइम प्लस के लिए 400 रुपये हैं। बता दें कि इस कीमत पर पबजी प्राइम और प्राइम प्लस की वैधता 1 महीने की होगी। वहीं पहले महीने के बाद प्राइम प्लस की सेवा 850 रुपये में मिलेगी। अगली स्लाइड में जानें आईओएस पर पबजी प्राइम और प्लस की कीमत।