PUBG खेलते हुए 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 14 Mar 2019 10:22 AM IST
PUBG Mobile Bannned: Rajkot Police Arrests 10 For Playing The pubg
pubg game - फोटो : gearnuke.com

    यदि आप भी गुजरात में रह रहे हैं और चोरी-छिपे पबजी खेल रहे हैं तो आज ही बंद कर दीजिए, क्योंकि पुलिस आपको किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। राजकोट पुलिस ने पबजी मोबाइल गेम खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और उनके स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं।

    pubg banned
    pubg banned

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकोट पुलिस ने पबजी खेलते हुए जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें से 6 अंदर ग्रेजुएट्स हैं जो पिछले 2 दिनों से लगातार पबजी खेल रहे थे, हालांकि पुलिस ने इन लोगों को बेल पर छोड़ दिया है।

    pubg game
    pubg game - फोटो : Polygon

    अधिसूचना की अवहेलना के कारण मामला कोर्ट में जा सकता है और ट्रायल भी होता है। ये एक तरह का जमानती अपराध है। पुलिस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है लेकिन गिरफ्तार करके नहीं रख सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें