देश के इन शहरों में बैन हुआ PUBG, खेलते हुए पकड़े जाने पर होगी जेल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 11 Mar 2019 03:42 PM IST
PUBG Mobile Banned in these Indian Cities, you Could Be Jailed for Playing
pubg banned

    प्लेअर्स अननोन बैटलग्राउंड (पबजी) भारत में काफी लोकप्रिय हो गया है। पबजी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हाल ही में मध्यप्रदेश में एक शख्स पबजी खेलने में इतना व्यस्त हो गया था उसने पानी की जगह तेजाब ही पी लिया। वहीं अब इस पबजी गेम पर बैन लगाने की बात चल रही है तो आइए जानते हैं कि किन-किन राज्यों में पबजी पर बैन लगा दिया गया है और खेलते हुए पकड़े जाने पर जेल हो सकती है।

    pubg banned
    pubg banned

    इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गुजरात के राजकोट का है। राजकोट पुलिस कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने बकायदा इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक 9 मार्च से गुजरात के राजकोट में पबजी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और यह प्रतिबंध 30 मार्च 2019 तक है।

    pubg
    pubg

    राजकोट के अलावा कहा जा रहा है कि गुजरात के भावनगर और गिर सोमनाथ में भी पबजी पर बैन लग गया है। पबजी को बच्चों के लिए घातक बताया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि लगातार गेम खेलने से बच्चे इसके आदी हो जाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें