PUBG खेलने के लिए घरवालों ने नहीं दिया 37,000 हजार का फोन, बच्चे ने किया सुसाइड

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Mon, 04 Feb 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
PUBG Addiction news india: Mumbai Youth Commit Suicide When Denied New Smartphone From parents
pubg

    PUBG की दीवानगी भारत में सिर चढ़कर बोल रही है। हालात यह हो गई है कि पबजी के इस पागलपन में लोग जान देने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। मुंबई के लिए एक लड़के को घरवालों ने पबजी खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं दिया तो उसने सुसाइड कर ली है।

    pubg game
    pubg game

    यह मामला मुंबई के कुर्ला इलाके के नेहरू नगर का है, जहां एक 18 साल के लड़के ने PUBG खेलने के लिए 37,000 रुपये का फोन नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर ली है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे ने 37,000 रुपये के स्मार्टफोन की मांग की थी लेकिन घरवाले 20,000 रुपये देने के लिए राजी थे जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया है, हालांकि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

    pubg
    pubg - फोटो : reddit.com

    बता दें कि हाल ही में 11 साल का एक बच्चा पबजी को भारत में पूरी तरह से बैन करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचा था। अहद निजाम नाम के बच्चे ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करके पबजी पर बैन की मांग की है और कहा है कि पबजी गमे हिंसा, आक्रामकता और साइबर अपराध को बढ़ावा देता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें