PUBG खेलने में ऐसा डूबा कि पानी की जगह तेजाब पी गया

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Mar 2019 10:20 AM IST
PUBG Addiction: 25 year old man busy in PUBG, drinks acid instead of water
pubg mobile

    पबजी (प्लेयर्स अननॉन बैटल ग्राउंड) PUBG की दीवानगी अब धीरे-धीरे जानलेवा साबित हो रही है। पबजी को भारत में ब्लू-व्हेल की तरह बैन करने की भी मांग चल रही है, लेकिन अभी पूरी तरह से पबजी गेम पर बैन नहीं लगा है, हालांकि गुजरात सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध जरूर लगा दिया है। पबजी की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मध्यप्रदेश में एक युवक पबजी खेलने में इतना डूब गया था कि वह पानी की जगह तेजाब पी गया।

    pubg game
    pubg game - फोटो : Polygon

    रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की है जहां एक युवक पबजी खेलने में इतना व्यस्त हो गया था कि वह पानी और तेजाब की बोतल में फर्क नहीं कर पाया और पानी की जगह तेजाब का बोतल उठाकर पी लिया।

    PUBG MOBILE PRE WEDDING PHOTOSHOOT
    PUBG MOBILE PRE WEDDING PHOTOSHOOT

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो इस हादसे के बाद भी युवक पबजी खेलना नहीं छोड़ रहा है। युवक की उम्र 25 साल है और उसकी शादी हो गई है। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर मनन गोगिया के मुताबिक यह घटना एक महीने पहले की है। तेजाब पीने के बाद युवक को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें