100 रुपये से कम में 28 दिनों की वैधता वाले जियो, एयरटेल, idea और वोडाफोन के प्लान

पिछले कुछ दिनों से टेलीकॉम बाजार में कुछ खास ऑफर्स तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन इसी बीच भारती एयरटेल ने 47 रुपये का प्लान पेश किया है और खास बात यह है कि एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल के इस 47 रुपये वाले प्लान में 7500 सेकेंड्स लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉलिंग की जा सकेगी। साथ ही इस प्लान में 50 मैसेज और 500 एमबी डाटा 28 दिनों के लिए मिलेगा। तो आइए अब देखते हैं वोडाफोन, आइडिया और जियो के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्रीपेड प्लान के बारे में।

वोडाफोन का 47 रुपये का प्लान
वोडाफोन के 47 रुपये वाले प्लान में भी 7500 सेकेंड यानि 125 मिनट की लोकल, रोमिंग और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही 50 मैसेज के साथ 500 एमबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है।

आइडिया के पास 75 रुपये का एक प्लान है जिसमें 300 मिनट लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस फोन में 100 मैसेज और 1 जीबी 2G/3G/4G डाटा मिलता है।