किसान सम्मान निधि योजना: लिस्ट में नाम है या कट गया, घर बैठे ऐसे चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Sep 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi beneficiary status by mobile number know in hindi
pm kisan samman nidhi - फोटो : अमर उजाला

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की मदद के लिए किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी जिसके तहत किसानों के बैंक अकाउंट में मोदी सरकार हर साल 6,000 रुपये जमा करती है। यह पैसे तीन किश्त में खाते में पहुंचते हैं। कई लोगों को इसका लाभ लंबे समय से मिल रहा है और कई लोगों को यह भी पता नहीं चल रहा है कि उनके खाते में पैसा आ रहा है या नहीं। यदि आप भी इस बात से परेशान हैं कि कहीं किसान सम्मान निधि योजना से आपका नाम तो नहीं कट गया है तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको वह तरीका बताएंगे जिसकी मदद से आप किसान सम्मान निधि योजना की पूरी लिस्ट देख सकते हैं और अपना नाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

    pm kisan samman nidhi
    pm kisan samman nidhi - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप भी एक किसान हैं और आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं और आपको इस संबंध में कोई समस्या है तो आप155261/011-24300606नंबर पर फोन करके अपनी समस्या के बारे में बात कर सकते हैं। इसके अलावा आपpmkisan-ict@gov.inपर ई-मेल के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं।

    पीएम ने किसानों के लिए जारी की किश्त
    पीएम ने किसानों के लिए जारी की किश्त - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आपका नाम है या नहीं तो सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में https://pmkisan.gov.in/ टाइप करें या फिर सीधे इस लिंक पर क्लिक करें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें