अभिनंदन नाम वालों को फ्री में मिल रहा है पैन पिज्जा, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 04 Mar 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
PIZZA HUT Celebrating Abhinandan’s return, Giving Free pan pizza if your name is Abhinandan
Pizza Hut offers personal pan pizza for free if your name is Abhinandan

    अभिनंदन के नाम से तो आप पूरी तरह से वाकिफ होंगे हीं। हां, हम भी उन्हीं अभिनंदन की बात करें जिनका नाम फेसबुक पर लिखने पर गुब्बारे निकलते हैं। जी हां, यहां बात भारतीय वायु सेना के उस जांबाज पायलट अभिनंदन वर्तमान की हो रही है जिन्होंने मिग-21 की मदद से पाकिस्तानी फाइटर प्लेन एफ-16 को मार गिराया। करीब 50 घंटे तक पाकिस्तानी सेना के कब्जे में रहने के बाद अभिनंदन भारत आ गए हैं और उनकी स्वागत में पूरा देश लगा हुआ है, वहीं पिज्जा हट ने भी अभिनंदन के स्वागत में शानदार ऑफर पेश किया है। आइए जानते हैं।

    Pizza Hut offers personal pan pizza for free if your name is Abhinandan
    Pizza Hut offers personal pan pizza for free if your name is Abhinandan

    पिज्जा हट ने भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन के सम्मान में एक ऑफर की घोषणा की है जिसके तहत यदि आपका नाम अभिनंदन है तो आपको फ्री में पैन पिज्जा मिलेगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने फेसबुक पर भी दिया है और मैसेज करके भी लोगों को बता रही है।

    Pizza Hut offers personal pan pizza for free if your name is Abhinandan
    Pizza Hut offers personal pan pizza for free if your name is Abhinandan

    पिज्जा हट का यह 'अभिनंदन' आज यानि 4 मार्च 2019 तक ही है। अब सवाल यह है कि यदि आपका नाम अभिनंदन है तो आप फ्री में पैन पिज्जा कैसे ले सकते हैं। आइए इस ऑफर की शर्तों के बारे में जानते हैं। यदि आपका नाम अभिनंदन है तो आप अपनी एक पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ के साथ किसी नजदीकी पिज्जा हट के स्टोर पर जाकर फ्री में पैन पिज्ला ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें