Mobile से फोटोग्राफी करने का है शौक, तो ये टिप्स आपके आएंगे बहुत काम

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 17 Jun 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Photography tips and tricks always remember these points before clicking photos
Photography tips - फोटो : amar ujala

    आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने डिवाइस में दमदार कैमरा दे रही हैं। यही वजह है कि अब लोगों के बीच फोन से फोटोग्राफी करने का क्रेज एकदम से बढ़ गया है। हालांकि, लोग फोन से फोटोग्राफी करते समय कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके कारण तस्वीरें खराब हो जाती हैं। तो आज हम आपको फोन फोटोग्राफी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे, जिनको अपना कर आप शानदार तस्वीरें खींच पाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    Photography tips
    Photography tips - फोटो : pixabay

    नेचुरल लाइट में क्लिक करें तस्वीरें

    स्मार्टफोन से तस्वीर खीचने में सबसे ज्यादा परेशानी तब आती है, जब पर्याप्त लाइट नहीं होती है। तो ऐसे में हमेशा नेचुरल लाइट में तस्वीरें क्लिक करें। इसका फायदा यह होगा कि क्लिक की गई तस्वीरें काफी ब्राइट और शानदार होंगी।

    फोन
    फोन

    एचडीआर मोड का करें इस्तेमाल

    आजकल अधिकतर कंपनियां अपने डिवाइस के कैमरा सेक्शन में एचडीआर मोड देती हैं। आपको भी फ्लैश की जगह इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि इससे खींची गई तस्वीरें काफी हद तक साफ आती हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें