महंगी पड़ सकती है ई-पेमेंट, 26 भारतीय बैंक निशाने पर

देश में कैशलेस इकॉनोमी का प्रचार हो रहा है, दूसरी ओर एक अमेरिका स्थित साइबर सिक्योरिटी कंपनी फायरआई की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ फिशिंग वेबसाइट्स करीब 26 भारतीय बैंकों का डाटा चुरा रही हैं।
जानिए कैसे चुराई जा रही है आपकी बैंकिंग जानकारी ?

ये वेबसाइट चुरा रही हैं बैंकों का डाटा
फायरआई ने नए डोमेन csecurepay.com और nsecurepay.com की पहचान की है। ऐसा लगता है कि ये वेबसाइट एक ऑनलाइन पेमेंट गेटवे हैं। लेकिन वास्तव में ये फिशिंग वेबसाइट हैं। ये भारत के 26 बैंकों के ग्राहकों की सूचनाएं चुराने में शामिल हैं। इन्हें अगस्त से अक्टूबर 2016 के बीच रजिस्टर किया गया था।

क्या होती हैं फिशिंग वेबसाइट ?
फिशिंग वेबसाइट एक तरह से आभासी वेबसाइट होती है, जो यूजर को अलग-अलग तरीके से आकर्षित कर साइट तक लाती है। जैसे ई-मेल लिंक्स, सोशल मीडिया लिंक्स आदि।