Paytm का नया फीचर: बिना बैंक खाते के बच्चे कर सकेंगे सुरक्षित UPI पेमेंट्स, पैरेंट्स के पास होगा पूरा कंट्रोल
Paytm Pocket Money Feature:
आजकल डिजिटल पेमेंट्स आम हो चुका है, बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसका इस्तेमाल कर रहे है। मेट्रो का किराया हो, कैंटीन का बिल, मोबाइल रिचार्ज या ऑनलाइन शॉपिंग, हर जगह UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन ज्यादातर किशोरों के पास खुद का बैंक अकाउंट नहीं होता, जिसकी वजह से उन्हें पेमेंट के लिए माता-पिता का फोन, OTP या QR कोड शेयर करना पड़ता है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए Paytm एक शानदार फीचर लेकर आया है। जो किशोरों को बिना अलग बैंक अकाउंट खोले UPI पेमेंट्स करने की सुविधा देता है। जानिए कैसे...

Parent Controlled UPI Payments
: अब बच्चों को छोटे-छोटे खर्चों के लिए माता-पिता का फोन या OTP मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Paytm ने नया Pocket Money फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना बैंक अकाउंट के भी टीन्स सुरक्षित तरीके से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे, जबकि पैरेंट्स खर्च पर पूरा नियंत्रण रख पाएंगे।

Paytm Pocket Money फीचर के बारे में...
यह एक पैरेंट-कंट्रोल्ड डिजिटल पेमेंट फीचर है, जिसे खासतौर पर किशोरों और छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर NPCI के UPI Circle फ्रेमवर्क पर आधारित है। इसके जरिए माता-पिता या परिवार का कोई भी करीबी सदस्य अपने बैंक अकाउंट से किशोर को सीमित और सुरक्षित UPI एक्सेस दे सकता है। इसका मतलब है कि अब Teens बिना अपना बैंक अकाउंट खोले सीधे अपने फोन से ऑनलाइन और ऑफलाइन UPI पेमेंट कर सकेंगे।

ओटीपी और फोन मांगने की झंझट खत्म
अब तक कोई भी पेमेंट होता था, तो उसके लिए या तो ओटीपी मांगना पड़ता था, या पैरेंट्स के फोन का इस्तेमाल करना पड़ता था। कभी-कभी तो ऐसा होता था कि माता-पिता समय पर फोन नहीं उठा पाते थे, तो ओटीपी का टाइम भी खत्म हो जाता था, लेकिन इस फीचर के बाद अब टीन्स खुद अपने मोबाइल से QR स्कैन कर पेमेंट कर पाएंगे। इससे छोटे खर्चों को संभालना आसान होगा और बच्चों में जिम्मेदार डिजिटल पेमेंट आदतें भी विकसित होंगी।