Social Media: सोशल मीडिया जैसा बनेगा ChatGPT! अब यूजर्स एक-दूसरे को भेज सकेंगे डायरेक्ट मैसेज
OpenAI अपने लोकप्रिय एआई चैटबॉट ChatGPT को अब सोशल मीडिया जैसा रूप देने की तैयारी में है। कंपनी एक नया डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर टेस्ट कर रही है, जिससे यूजर्स एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे और ग्रुप डिस्कशन भी बना पाएंगे।

OpenAI अब ChatGPT को एक ‘ऑल-इन-वन सोशल एप’ बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने Sora 2 वीडियो जनरेशन मॉडल पेश किया था, जिसके बाद एक TikTok जैसी एआई वीडियो एप लॉन्च की गई। अब इसी क्रम में, ChatGPT में सोशल इंटरैक्शन जोड़ने की तैयारी हो रही है।

डेवलपर्स के लिए नया Apps SDK
इस महीने की शुरुआत में OpenAI ने ‘Apps SDK’ जारी किया, जिससे डेवलपर्स ChatGPT के अंदर ही अपनी स्पेशलाइज्ड एआई ऐप्स बना सकते हैं। यह कदम Apple App Store और Google Play Store जैसे प्लेटफॉर्म को सीधी चुनौती देने वाला माना जा रहा है।

अब डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर की तैयारी
जानकारी के अनुसार, OpenAI ChatGPT में डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर लाने पर काम कर रहा है। इससे यूजर्स एक-दूसरे से ऐसे बात कर सकेंगे जैसे किसी सोशल मीडिया एप पर करते हैं। इस फीचर की जानकारी AIPRM.com के लीड इंजीनियर टिबोर ब्लाहो ने साझा की।