काम की बात: चार्ट बनने के बाद ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर कितना कटेगा पैसा? जान लें

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 17 Oct 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
Online Train ticket cancellation charges before the chart preparation know the irctc rule
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    ट्रेन की कंफर्म टिकट मिलना आज के समय में बड़ा ही मुश्किल काम हो गया है। हालांकि पहले की तरह अब लोगों को रेलवे के काउंटरों पर जाकर टिकट लेने की जरूरत ज्यादा महसूस नहीं होती है, क्योंकि आजकल लोग घर बैठे ऑनलाइन टिकट आसानी से करा लेते हैं और अगर आपको बाद में टिकट कैंसिल भी कराना हो तो भी इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। टिकट कैंसिल कराने के लिए रेलवे की ओर से एक चार्ज लिया जाता है, जो अलग-अलग क्लास की टिकटों पर अलग-अलग होता है। अगर आप एसी फर्स्ट क्लास का टिकट लेकर कैंसिल कराते हैं तो उसका चार्ज अलग होता है और अगर एसी टू-टियर, थ्री-टियर, स्लीपर, सेकेंड क्लास आदि के टिकट कैंसिल कराते हैं तो इनके चार्ज अलग होते हैं। बहुत सारे लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है कि चार्ट बन जाने के बाद टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी के मुताबिक, टिकट कैंसिल कराने पर कितना पैसा कटेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय पहले टिकट कैंसिल करा रहे हैं।आइए जान लेते हैं इस नियम के बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

    ट्रेन छूटने के 48 घंटे पहले अगर आप अपनी कंफर्म टिकट कैंसिल कराएंगे तो एसी फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपये, एसी टू-टियर के लिए 200 रुपये, एसी थ्री-टियर की टिकट पर 180 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये और सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपये कटेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें