वकील भी हो गए ऑनलाइन, इन वेबसाइट्स से ले सकते हैं कानूनी सलाह

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 15 Jan 2020 07:40 PM IST
online legal advice in India here are the top websites and app
online legal advice - फोटो : amar ujala

    दुनिया डिजिटल हो रही है। भारत भी डिजिटल हो रहा है। हर चीज ऑनलाइन मिलने लगी है। यहां तक मिट्टी भी ऑनलाइन बिक रही है। कोचिंग से लेकर नाई की बुकिंग तक सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है। एक पेशा बचा हुआ था वकीलों का, अब वह भी ऑनलाइन हो गया है। कई सारी वेबसाइट्स लॉन्च हो चुकी हैं जिनके जरिए आप हर मामले के लिए वकीलों की बुकिंग कर सकते हैं और उनसे सलाह ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन वेबसाइट्स के बारे में...

    court order demo
    court order demo - फोटो : court order

    Legistify

    लेजिस्टिफाईएक भारत की एक जानी-मानी कानूनी वेबसाइट है जहां से आप अपनी जेब के हिसाब से वकील को हायर कर सकते हैं। इस वेबसाइट से देश के 700 शहरों के वकील जुड़े हुए हैं। कंपनी का दावा है कि अभी तक 70 हजार से अधिक लोगों को कानूनी मदद दी गई है। लेजिस्टिफाई, अमेजन, स्नैपडील और ओयो जैसी कंपनियों की भी कानूनी मदद कर रही है। Legistify के फाउंडर अक्षत सिंघल हैं। अक्षत ने बिट्स पिलानी से टेक्नोलॉजी में ग्रैजुएशन और फिजिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल की है।

    सुप्रीम कोर्ट डेमो
    सुप्रीम कोर्ट डेमो - फोटो : social media

    lawrato

    इस वेबसाइट से भी आप ऑनलाइन वकीलों से सलाह ले सकते हैं और उन्हें अपना कोई केस सौंप भी सकते हैं। इस वेबसाइट पर भी शहर से हिसाब से वकीलों को सर्च करने और उनसे बात करने का फीचर दिया गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें