डॉक्टर के पास लड़की का आया फोन और पलक झपकते ही खाते से गायब हो गए 2.62 लाख रुपये

भारत में ऑनलाइन ठगी की घटनाई काफी तेजी से बढ़ रही है। आए दिन रिपोर्ट सामने आ रही है कि फलां आदमी साइबर क्राइम का शिकार हो गया है। यहां गौर करने वाली बात है कि ऑनलाइन ठगी के शिकार सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग हो रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट जयपुर से आई है कि एक डॉक्टर के पास एक लड़की का फोन आया और उनके खाते से 2.62 लाख रुपये कट गए। आइए जानते हैं पूरा मामला

यह घटना जोधपुर की है जहां पेशे से डॉक्टर तेजस पटेल के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन तेजस के पास श्रेया नाम की एक लड़की का फोन आया और उसने तेजस से 399 रुपये के बैग को खरीदने के लिए एक वेबसाइट के बारे में जानकारी दी।

लड़की ने खुद का परिचय दिल्ली के क्लासिक इंटरप्राइज के कर्मचारी के रूप में दिया। लड़की ने तेजस से कहा था कि यदि वे 399 रुपये में बैग खरीदते हैं तो उन्हें 100 प्रतिशत गिफ्ट मिलेगा। गिफ्ट में एलईडी टीवी, लैपटॉप और आईफोन जैसे आइटम शामिल हैं।