वनप्लस 5 vs सैमसंग गैलेक्सी S8 vs LG जी6, क्या है तीनों फोन में खास ?

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2017 03:09 PM IST
OnePlus 5 vs Samsung Galaxy S8 vs LG G6, Price, Camera, Specs and more
OnePlus 5 vs Samsung Galaxy S8 vs LG G6 - फोटो : gadgets

    चाइनीज स्टार्टअप कंपनी वनप्लस आज एक ब्रांड बन चुका है। कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 चीन में लॉन्च कर दिया है, वहीं यह फोन 22 जून को भारत में लॉन्च हो रहा है। वनप्लस 5 की तुलना सैमसंग गैलेक्सी एस 8 और एलजी जी6 से हो रही है। तो आइए देखते हैं इन तीनों स्मार्टफोन में क्या-क्या खासियतें हो रही है।

    OnePlus 5
    OnePlus 5

    डिस्प्ले

    OnePlus 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की सुपर एमोलेड बेजल लेस डिस्प्ले है। एलजी जी6 में 5.7 इंच की क्वॉड एचडी फुल स्क्रीन डिस्प्ले है।

    LG G6
    LG G6

    कीमत

    सबसे पहले कीमत की बात करों तो वनप्लस 5 के 6GB रैम और 64GB वाले वेरियंट की कीमत 499 यूरो यानी 35,900 रुपये, जबकि 8GB रैम और 128GB वाले वेरियंट की कीमत $539 यानी करीब 35,000 रुपये है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की भारत में कीमत 57,900 ( 4GB रैम, 64GB स्टोरेज), वहीं एलजी जी6 की कीमत 51,990 है।

    और पढ़ें...