WhatsApp से सेकेंडों में खरीदें बाइक का इंश्योरेंस, यह है तरीका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 01 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Now you can buy two wheeler insurance via whatsapp Bharti AXA General launches new service
India's first-ever Bike Insurance on whatsapp.jpg

    मल्टीमीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप मैसेज भेजने के अलावा अब खरीदारी के भी काम आ रहा है। व्हाट्सऐप के जरिए आप पीएनआर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, वहीं अब आप व्हाट्सऐप के जरिए ही अपनी बाइक का इंश्योरेंस भी खरीद सकते हैं। यह सुविधा भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ने दी है। कंपनी अपने एक बयान में कहा है कि वह अपने बीमा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के जरिए बेचेगी। भारती एक्सा ने इसके लिए वेब एग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है। तो आइए जानते हैं कि कैसे मिलेगा इंश्योरेंस और व्हाट्सऐप नंबर क्या है?

    bharti axa
    bharti axa

    कंपनी ने मंगलवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। कंपनी के इस प्रोजेक्ट का नाम 'बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस' है। कंपनी का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और उन्हें फायदा पहुंचाया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए अलग से कस्टमर सेवा भी लॉन्च की है ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

    India's first-ever Bike Insurance on whatsapp.jpg
    India's first-ever Bike Insurance on whatsapp.jpg

    यदि आप भी अपनी बाइक का व्हाट्सऐप के जरिए इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो अपने फोन में8527844822नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अलावा इस यूआरएल पर भी आप विजिट कर सकते हैं।wishpolicy.com/minsure. इस लिंक पर जाने के बाद आप सीधे अपना व्हाट्सऐप नंबर वहां डाल सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें