ChatGPT Finance Feature: एआई बताएगा कहां खर्च हो रहे हैं आपके पैसे, बैंक अकाउंट जोड़ते ही मिलेगी पूरी रिपोर्ट

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 16 May 2026 05:19 PM IST
सार

ChatGPT Finance Feature:

क्या आपको भी हर महीनें अपने खर्चों का हिसाब रखना, क्रेडिट कार्ड का बिल देखना और निवेश को ट्रैक करना एक बड़ा काम लगता है। तो OpenAI ने आपकी इस समस्या का हल निकाल लिया है। कंपनी ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है, जो आपके फाइनेंशियल काम को चुटकियों में निपटा सकता है, जानिए इस खास फीचर के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
New ChatGPT Feature AI Track Your Spending, Generate Full Financial Report Bank Account
चैटजीपीटी में आया फाइनेंस फीचर - फोटो : openai.com

    OpenAI Personal Finance

    : एआई लगातार एक से एक शानदार फीचर पेश कर रहा है। अब OpenAI ने एक और पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और निवेश अकाउंट्स को सीधे एआई चैटबॉट से कनेक्ट कर सकते हैं। यह फीचर खर्चों को ट्रैक करने, सब्सक्रिप्शन मैनेज करने और भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने बैंकिंग और निवेश डेटा को ChatGPT से जोड़ सकते हैं। अकाउंट कनेक्ट होने के बाद एआई आपके खर्च, निवेश और सब्सक्रिप्शन का विश्लेषण करके आपको सारी जानकारी देता है।

    चैटजीपीटी में आया फाइनेंस फीचर
    चैटजीपीटी में आया फाइनेंस फीचर - फोटो : openai.com

    यूजर्स ChatGPT से क्या-क्या पूछ सकते हैं?

    इस नए फीचर में यूजर्स चैटजीपीटी से कई सवाल पूछ सकते हैं। जैसे इस महीने कितना खर्च हुआ? कौन-कौन से सब्सक्रिप्शन एक्टिव हैं? क्या घर खरीदने जैसी बड़ी प्लानिंग फिलहाल संभव है? या फिर खर्च पिछले महीनों से बढ़ा है या नहीं? अब आपका एप आपको ये सब पलक झपकते ही बता सकता है। इससे फाइनेंशियल मैनेजमेंट काफी आसान हो सकता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : openai.com

    12,000 से ज्यादा बैंक और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म का सपोर्ट

    ChatGPT Finance Feature: एआई बताएगा कहां खर्च हो रहे हैं आपके पैसे, बैंक अकाउंट जोड़ते ही मिलेगी पूरी रिपोर्ट

    ओपनएआई ने इस फीचर के लिए प्लैड इंटीग्रेशन का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए 12,000 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों को सपोर्ट मिलता है। सपोर्टेड प्लेटफॉर्म में चेस, फिडेलिटी, रॉबिनहुड, श्वाब, अमेरिकन एक्सप्रेस और कैपिटल वन शामिल हैं। यह फीचर GPT-5.5 Thinking मॉडल पर काम करता है। Pro यूजर्स को GPT-5.5 Pro मॉडल का भी एक्सेस मिलता है।

    कैसे करें इस्तेमाल? जानें स्टेप -बाय-स्टेप तरीका

    ChatGPT Finance Feature: एआई बताएगा कहां खर्च हो रहे हैं आपके पैसे, बैंक अकाउंट जोड़ते ही मिलेगी पूरी रिपोर्ट
    • अपने फोन या लैपटॉप पर ChatGPT एप या वेबसाइट खोलें।
    • साइडबार में दिख रहे नए फाइनेंस सेक्शन पर क्लिक करें।
    • अगर आपको यह विकल्प नहीं दिखता, तो आप सीधे चैट बॉक्स में जाकर @Finances, connect my accounts टाइप करके भी एंटर कर सकते हैं।
    • इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले प्रॉम्ट्स और प्लेड के सुरक्षित माध्यम से अपने बैंक या निवेश खाते को लिंक करें।
    • बस...इतना करते ही आपका काम हो जाएगा। अब आप कुछ भी सीधे पूछ सकते हैं। जैसे मेरा इस महीने का कुल खर्च कितना है?" या "मैं कौन से फालतू सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकता हूं?"
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें