National Youth Day 2023: भारत के टॉप टेक यंग एचीवर, खेलने की उम्र में गाड़ रहे कामयाबी के झंडे

National Youth Day 2023: हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाई जाती है। राष्ट्रीय युवा दिवस देश के उन युवाओं के लिए किसी असीम ऊर्जा से कम नहीं जो अपने देश के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर पल प्रयासरत रहते हैं। एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि होनहार बिरवान को होत चिकने पात...आइए इस राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 के खास मौके पर आपको भारत के कुछ ऐसे ही होनहार बिरवान के बारे में बताते हैं जिन्होंने खेलने-कूदने की उम्म्र में कामयाबी हासिल कर ली है। कोई बड़ा बिजनेसमैन हो गया है तो इनोवेशन का जादुगर हो गया है...

अद्वैत ठाकुर
अद्वैत एक टेक्नोलॉजी आंत्रप्रेन्योर हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपनी टेक कंपनी एपेक्स इंफोसिस (Apex Infosys) की शुरुआत की थी। यह एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन कंपनी जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) संबंधित सेवाओं और उत्पादों, AI और हेल्थ टेक क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देती है। अद्वैत को सबसे यंग गूगल, बिंग और हबस्पॉट सर्टिफाइड प्रोफेशनल भी हैं।

आनंद गंगाधरन और मोहक भल्ला - जीनियस जोड़ी
आनंद और मोहक जीनियस जोड़ी के नाम से मशहूर हैं। दिल्ली के रहने वाले इन दो दोस्तों ने एक ऐसे जूते का आविष्कार किया है जो मोबाइल जैसे गैजेट के लिए पोर्टेबल चार्जर का काम करता है। दोनों ने इसे "वॉकी मोबी चार्जर" नाम दिया है जो कि 6 वोल्ट तक की बिजली पैदा करता है।