अपकमिंग स्मार्टफोन्स 2026: शाओमी 18 प्रो से लेकर वीवो एक्स500 तक, इस महीने मार्केट में धूम मचाएंगे ये नए फोन्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 01 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

November 2026 Smartphone Launches: नवंबर 2026 भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। इस महीने Motorola, Vivo, Xiaomi और OnePlus जैसी दिग्गज कंपनियां फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक में कई धांसू स्मार्टफोन्स लॉन्च करेंगी। आइए, इस महीने भारत में दस्तक देने वाले इन सभी अपकमिंग स्मार्टफोन्स और उनके दमदार फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

motorola vivo xiaomi oneplus realme smartphones launching November 2026 camera battery processor
नवंबर में कई प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे लॉन्च। - फोटो : अमर उजाला

    दिवाली के बाद भी स्मार्टफोन बाजार की रौनक कम नहीं होने वाली है। नवंबर 2026 में भारतीय मोबाइल मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स दस्तक देने के लिए तैयार हैं। चाहे आप एक बजट स्मार्टफोन की तलाश में हों, या फिर किसी प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस का इंतजार कर रहे हों, यह महीना हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आ रहा है। मोटोरोला (Motorola), वीवो (Vivo), शाओमी (Xiaomi) और वनप्लस (OnePlus) जैसी कंपनियां अपने नए फोन के साथ मार्केट में गर्मी बढ़ाने वाली हैं। आइए जानते हैं कि इस नवंबर कौन-कौन से स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं।

    शाओमी 18 प्रो को रियर डिस्प्ले के साथ आता है।
    शाओमी 18 प्रो को रियर डिस्प्ले के साथ आता है। - फोटो : शाओमी

    रियर डिस्प्ले के साथ आएगा Xiaomi 18 Pro

    • शाओमी ने India Mobile Congress 2026 में Xiaomi 18 Pro को नवंबर में भारत में लॉन्च करने का एलान किया था। यह इस महीने आने वाले चर्चित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में शामिल हो सकता है। कंपनी ने 23 सितंबर को Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च किया था।
    • एक्सपेक्टेड फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 18 Pro फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें पीछे की तरफ एक अतिरिक्त डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है। कैमरा सेटअप में तीन सेंसर दिए जा सकते हैं, जिनमें दो 200MP के कैमरे मिल सकते हैं।
    OnePlus 16R में 120W की चार्जिंग मिल सकती है। (सांकेतिक तस्वीर)
    OnePlus 16R में 120W की चार्जिंग मिल सकती है। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : वनप्लस

    रियलमी और वनप्लस के फोन में मिलेगी बड़ी बैटरी

    • रियलमी नवंबर में Realme 17 Pro सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP का मेन कैमरा और 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की चर्चा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरीज के कुछ मॉडल में 10,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।
    • वहीं, वनप्लस भी OnePlus 16R को भारतीय बाजार में उतार सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन में 8,500mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
    और पढ़ें...