17 मई को लॉन्च होगा मोटो 4जी, क्या है इसमें खास?

मोटोरोला ने पिछले साल जुलाई में मोटो जी 3 लॉन्च किया था। इस साल कंपनी मई में नेक्स्ट जेन स्मार्टफोन मोटो जी4 (Moto G4) लॉन्च करने जा रही है। मोटो जी (जेन 4) के लिए कंपनी ने ट्विटर पर #Missing हैशटैग के साथ लोगों को टीज करना शुरू कर दिया है। नया मोटो जी अपनी परफॉर्मेंस और कीमत के साथ कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण फोनों में से एक होने जा रहा है। आने वाले दिनों में मोटो जी 4 के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, लेकिन लॉन्च से पहले ही मोटो जी 4 की काफी कुछ चर्चा शुरू हो चुकी है।

दो वेरिएंट:
नया मोटो जी4 दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। कंपनी इसे 5 इंच डिस्प्ले और 5.5 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। दोनों ही वेरिएंट फुल एचडी स्क्रीन के साथ होंगे। कंपनी मोटो जी4 को भारत में 17 मई को लॉन्च कर सकती है।

कीमत:
नए मोटो जी4 की कीमत पिछले मोटो जी फोन की तुलना में ज्यादा हो सकती है। दरअसल लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला अपने स्मार्टफोन को ज्यादा प्रीमियम प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च करना चाहती है। इसके चलते भारत में मोटो जी4 की कीमत 18,000 रुपये से अधिक हो सकती है।