Year Ender 2019: गूगल पर खूब सर्च हुआ 'कैसे हटाएं होली के रंग', ये है सर्च की पूरी लिस्ट

2019 समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और इसी बीच टेक कंपनी गूगल ने पूरे साल में सबसे ज्यादा चीजें सर्च होने वाले कीवर्ड (चीजों) की सूची जारी की हैं। गूगल की इस लिस्ट में क्रिकेट विश्वकप, कबीर सिंह फिल्म और आधार से पैन लिंक जैसी चीजें शामिल हैं। इतना ही नहीं लोगों ने गूगल पर अपनी पसंद और आसपास की चीजों को भी सर्च किया है। हालांकि, गूगल हर साल के अंत में इस लिस्ट को जारी करता है, जिसमें जानकारी मिलती है कि यूजर्स ने किस विषय में सबसे ज्यादा रूचि दिखाई है। तो आइए जानते हैं 2019 में गूगल के प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा किन चीजों को सर्च किया गया...

गूगल पर इन स्पोर्ट इवेंट को किया गया सर्च
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019
प्रो-कबड्डी लीग 2019
कोपा अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया ओपन
विंबलटन ऑपन

गूगल पर सर्च हुई फिल्म
कबीर सिंह
एवेंजर्स एंडगेम
जोकर
कैप्टन मार्वेल
सुपर-30
मिशन मंगल
गली बॉय
वॉर
हाउसफुल 4
उरी