Jio-Airtel-Vi: एक महीने की वैधता वाले तीन प्लान, रिचार्ज से पहले जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Aug 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Monthly Recharge plans from Jio Airtel and Vi with one month validity
Recharge plan - फोटो : freepik

    मोबाइल रिचार्ज करना अब बहुत महंगा हो गया है। ऐसा लग रहा है कि 2016 से पहले का दौर फिर से वापस आ गया है। जिन लोगों के पास दो सिम कार्ड हैं, उनकी तो अलग ही समस्या है। कुछ दिन पहले ही Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अपने सभी प्लान महंगे किए हैं।

    mobile user
    mobile user - फोटो : istock

    कंपनियों के इस कदम के बाद इनके प्लान करीब 600 रुपये तक महंगे हुए हैं जिसके बाद मोबाइल यूजर्स की परेशानी बढ़ गई है। आमतौर पर इन कंपनियों के पास अधिकतर प्लान 28 दिनों वाले ही हैं लेकिन कुछ प्लान एक महीने की वैधता वाले भी हैं जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल और वीआई के मासिक प्लान के बारे में बताएंगे।

    फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली
    फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली - फोटो : Freepik

    जियो का एक महीने वाला प्लान

    जियो के पास एक 319 रुपये का प्लान है जिसमें एक महीने की वैधता मिलती है यानी आपके 1 तारीख को रिचार्ज कराया है तो अगले महीने 1 तारीख को ही रिचार्ज कराना होगा। इसमें आपको 31 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ रोज 1.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 SMS और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें