Security Tips: कभी नहीं आएगा आपने फोन में वायरस, बस अपनाने होंगे ये उपाय

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 15 Nov 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
mobile phone security tips how to secure mobile device from virus know the method
mobile phone security tips - फोटो : Pixabay

    आज हम सभी लोगों के पास अपना स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन्स ने हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करने में घंटों का समय बर्बाद होता था। वहीं अब स्मार्टफोन्स आने के बाद वही काम चंद मिनटों में हो जाते हैं। इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। बीते कुछ सालों में साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं में काफी वृद्धि देखने को मिली है। ऐसे में आपको हर स्तर पर सजग रहने की जरूरत है, नहीं तो कब क्या हो जाए? कुछ पता नहीं होता। अक्सर हम ऐसी कई एप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर लेते हैं, जिनमें वायरस छुपे होते हैं। इस कारण आपके फोन का जरूरी डाटा लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी सहायता से आप अपने फोन को मैलवेयर अटैक और वायरस से बचा सकते हैं।

    mobile phone security tips
    mobile phone security tips - फोटो : iStock

    विश्वसनीय जगहों से एप को डाउनलोड करें

    अपने मोबाइल को सेफ और सिक्योर रखने के लिए आपको हमेशा विश्वसनीय जगहों से मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहिए। गैर-विश्वसनीय जगहों से डाउनलोड किए गए एप काफी खतरनाक होते हैं। इन्हें डाउनलोड करने पर आपके फोन पर मैलवेयर अटैक होने का ज्यादा खतरा रहता है। इसके अलावा इन एप्स के जरिए आपके फोन में किसी वायरस को इंजेक्ट भी किया जा सकता है।

    mobile phone security tips
    mobile phone security tips - फोटो : iStock

    पाइरेटेड वेबसाइट पर ना करें विजिट

    मोबाइल फोन को यूज करते वक्त भूल कर भी पाइरेटेड वेबसाइट पर विजिट ना करें। पाइरेटेड वेबसाइट पर विजिट करने पर कई तरह की फिशिंग लिंक्स आपके फोन में ऑटोमेटिक खुल जाती हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करने के बाद आपके फोन में आसानी से कोई भी वायरस आ सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें