Mi Fan Festival 2019: 1 रुपये में रेडमी नोट 7 प्रो खरीदने का शानदार मौका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 05 Apr 2019 10:04 AM IST
Mi Fan festival 2019 begins: You have chance to buy Redmi note 7 pro at just Rs 1
Mi Fan Festival 2019

    हर साल की तरह इस साल भी चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने एमआई फैन फेस्टिवल का आयोजन किया है। एमआई फैन फेस्टिवल की शुरुआत 4 अप्रैल 2019 की आधी रात से हो गई है यह सेल और 6 अप्रैल को खत्म होगी। 3 दिनों तक चलने वाली इस सेल में पोको एफ1, एमआई एलईडी टीवी जैसे प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। इसके अलावा सिर्फ 1 रुपये में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला रेडमी नोट 7 प्रो मिलेगा। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में।

    poco f1
    poco f1

    सबसे पहले आपको बता दें कि शाओमी की यह सेल एमआई डॉट कॉम के अलावा ऑफलाइन स्टोर और पार्टनर प्लेफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी लगेगी। इस सेल में पोको एफ1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 20,999 रुपये में मिलेगा जबकि इसकी कीमत 22,999 रुपये है।

    NOTE 5 PRO
    NOTE 5 PRO

    इसके अलावा इस सेल में रेडमी नोट 5 प्रो का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाला 10,999 रुपये और 6 जीबी रैम वाला वेरियंट 11,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा रेडमी नोट 6 प्रो को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें