Top Technology 2023: टेक्नोलॉजी जो 2023 में हो सकती हैं गेम चेंजर, AI से 5G तक, जानें सबकुछ

आज की डिजिटल दुनिया में टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से विकसित हो रही है कि जो आज हॉट लगती है वह कुछ ही दिनों में पुरानी हो जाती है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में भी हमें कई शानदार और क्रिएटिव प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। लेकिन हम बात कर रहें हैं मेटावर्स, 5जी, AR-VR और एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जिनको लेकर नए कल की कल्पना की जाती है। यहां, हम उन टेक्नोलॉजी के बारे में समझने की कोशिश करेंगे, जो लोगों के जीवन को फिर से परिभाषित कर सकती हैं और 2023 में एक वास्तविक गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। चलिए जानते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यदि असली हो जाए
चैटजीपीटी, जो अब काफी चर्चा का विषय है, एक एआई-आधारित चैट बॉट है, जिसकी मदद से लाखों वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारियों और डाटा को संशोधित कर और उसे एक आसान भाषा में बदलकर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। यानी यह ऑनलाइन अनुभव को फिर से परिभाषित कर सकता है। एआई अब तक बैकग्राउंड में रहा है, बिना किसी की नजर में आए अपना काम कर रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसका रूप बदल जाएगा। गूगल ने इसको लेकर पहले ही कोड रेड जारी कर दिया है। यानी एआई टेक्नोलॉजी आने वाले समय में एक वास्तविक गेम चेंजर साबित हो सकती है।

स्मार्ट डिवाइस का स्मॉल 'मैटर'
स्मार्ट डिवाइस 2023 में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के लिए एक नए एकीकृत मानक 'मैटर' के रूप में बदल जाएगा। दरअसल, मैटर इंटरनेट ऑफ थिंग्स के लिए एक यूनिफाइड स्टैंडर्ड है। यानी मैटर अलग-अलग स्मार्ट होम डिवाइस के लिए कम से कम झंझट के साथ मिलकर काम करता है और सभी डिवाइस को एक साथ ऑपरेट करना आसान बना देता है। यदि आपके पास मैटर सक्षम स्मार्ट होम डिवाइस हैं और 2023 में इसे ठीक से विकसित किया जा सका तो एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट या सिरी के माध्यम से स्मार्ट डिवाइसेस को नियंत्रित करना आसान होगा।