Made By Google 2026: Pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Tag तक, जानिए गूगल के लॉन्च इवेंट में क्या रहा खास
Google ने Made by Google 2026 इवेंट में Pixel 11 सीरीज, नया Pixel 11 Pro Fold, Pixel Watch 5 और Pixel Tag समेत कई डिवाइस पेश किए। टेंसर जी6 चिपसेट और जेमिनी इंटेलिजेंस के बेजोड़ तालमेल से लैस ये डिवाइस भविष्य की तकनीक का शानदार उदाहरण पेश करते हैं।

Google ने अपने Made by Google 2026 इवेंट में Pixel लाइनअप को एक बड़े अपग्रेड के साथ पेश किया है। कंपनी ने एक साथ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किए। इन सभी स्मार्टफोन्स में कंपनी का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन के अलावा Google ने Pixel Watch 5 और अपना पहला आइटम ट्रैकर Pixel Tag भी पेश किए। कंपनी ने Pixel Buds Pro 2 और Pixel Buds 2a के लिए नए फीचर्स की घोषणा की है। इसके साथ ही Pixel और Fitbit डिवाइस में हेल्थ ट्रैकिंग को बेहतर बनाने वाले नए टूल भी जोड़े गए हैं।
हालांकि, इस पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा ध्यान Gemini Intelligence पर रहा। Google अब Gemini को केवल सवालों का जवाब देने वाले चैटबॉट के रूप में नहीं, बल्कि डिवाइस के अलग-अलग हिस्सों से जानकारी लेकर काम करने वाली इंटेलिजेंस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। आइए इन सभी डिवाइसेज की खासियतों पर नजर डालते हैं।

Pixel 11 सीरीज को मिली Tensor G6 की ताकत
- नई पिक्सल 11 सीरीज में चार धांसू स्मार्टफोन्स उतारे गए हैं- पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल (XL) और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड। इन सभी मॉडल्स की ताकत गूगल का लेटेस्ट 'टेंसर जी6' (Tensor G6) प्रोसेसर है।
- बेस मॉडल (Pixel 11) में 48 मेगापिक्सल का शानदार प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो 30x सुपर ज़ूम सपोर्ट करता है। वहीं, प्रो और प्रो XL वेरिएंट्स बड़े सेंसर और 120x 'प्रो ज़ूम' (Pro Zoom) के साथ फोटोग्राफी को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं।
- गूगल ने इस बार फोन के डिज़ाइन में बदलाव करते हुए कैमरा बार को काफी स्लिम कर दिया है। प्रो मॉडल्स में 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाला सुपर एक्चुआ (Super Actua) डिस्प्ले दिया गया है, जो कड़ी धूप में भी बेहतरीन विज़िबिलिटी देगा।
- नया चिपसेट पुराने मॉडल्स के मुकाबले ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग को 3.5 गुना तेज़ बनाता है और 3.5 गुना कम बैटरी की खपत करता है। 'मैजिक कैप्चर' (Magic Capture) और 'कैमरा लुक्स' (Camera Looks) जैसे एआई-बेस्ड फीचर्स तस्वीरों में जान डाल देते हैं।
- प्रो मॉडल्स के कैमरा बार पर एक मल्टीकलर एलईडी 'HiLight' दी गई है, जो जेमिनी एआई के एक्टिव होने (सुनने, प्रोसेस करने या जवाब देने) या कॉल आने पर चमक उठती है।
- भारत में पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है, जबकि प्रो और प्रो XL की कीमतें क्रमशः 1,19,999 रुपये और 1,34,999 रुपये हैं। इनकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी।

Pixel 11 Pro Fold भी हुआ लॉन्च
- Google ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold भी पेश किया है। पिछली पीढ़ी के मुकाबले यह करीब 10 फीसदी हल्का और लगभग 1mm पतला है।
- फोन में IP68 रेटिंग, नया ग्लास-फाइबर कंपोजिट बैक कवर, गियरलेस हिंज और बाहरी स्क्रीन पर सिरेमिक कवर ग्लास दिया गया है। Google के मुताबिक, उसके इंटरनल टेस्ट में नया डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा टिकाऊ साबित हुआ है।
- फोन की दोनों डिस्प्ले अब 3,600 निट्स तक ब्राइटनेस देती हैं, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में करीब 20 फीसदी ज्यादा है।
- चार्जिंग की बात करें तो इसमें 30W वायर्ड चार्जिंग है, जिससे करीब 30 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है। वायरलेस चार्जिंग के लिए 25W तक सपोर्ट मिलता है।
- फोन में Tensor G6 के साथ 16GB RAM दी गई है। फोल्डेबल स्क्रीन के लिए Google ने एप बबल्स जैसे फीचर्स में सुधार किया है, जबकि Drag and Drop, Split Screen और Instant View जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
- कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर और 30x Super Zoom वाला टेलीफोटो कैमरा मिलता है। Magic Capture और Camera Looks जैसे Pixel 11 सीरीज के AI कैमरा फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।
- Pixel 11 Pro Fold की भारत में कीमत ₹1,86,999 है। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 20 अगस्त से होगी।
- Bumble ने बदला अपना सबसे बड़ा नियम: अब पुरुष भी कर सकेंगे बातचीत की शुरुआत; 72 घंटे का मिलेगा समय
- Google Pixel 11 Series: गूगल की नई पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च हुई; कीमत और खास फीचर्स में किन बातों ने खींचा ध्यान?
- Redmi K100 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी से लैस; Snapdragon की पावर के साथ मिलेगी 100W चार्जिंग
- Motorola यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले: कंपनी ने जारी की Android 17 अपडेट पाने वाले फोन की लिस्ट, देखें