mAadhaar App Retiring: अब और सुरक्षित होगा नया आधार एप, मिलेंगे फेस ऑथेंटिकेशन जैसे खास फीचर्स, ऐसे करें शिफ्ट
UIDAI App Update:
अगर आप भी mAadhaar एप यूजर हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। UIDAI ने पुराने एप को रिटायर करने का फैसला लिया है और उसकी जगह नया आधार एप लॉन्च किया है। ऐसे में यूजर्स को अब नए एप पर शिफ्ट होना होगा। अगर आप भी नया एप्लीकेशन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहांजानिए इसे डाउनलोड करने और आसानी से सेटअप करने का पूरा तरीका...

New Aadhaar App Launch:
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI जल्द पुराने mAadhaar एप को बंद करने जा रहा है। यूजर्स को अब नए Aadhaar App पर शिफ्ट होना होगा, जिसमें क्यूआर-बेस्ट आधार शेयरिंग (QR-based Aadhaar sharing), फेस ऑथेंटिकेशन और बेहतर प्राइवेसी जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। ऐसे में यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो जाएं, जिससे बाद में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

mAadhaar Discontinued: mAadhaar एप क्यों बंद हो रहा है?
यूआईडीएआई अब सेवाओं को ज्यादा सुरक्षित और आधुनिक बनाने का प्रयास कर रही है। इसलिए अब mAadhaar एप की जगह यह नया एप लाया गया है, जिसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल जैसी सुविधाएं यूजर्स को दी जाएंगी। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि पुराना एप सुरक्षित नहीं था, यहां पर सुरक्षा और बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। नया एप यूजर्स को Aadhaar की फोटोकॉपी शेयर किए बिना डिजिटल तरीके से पहचान वेरिफाई करने की सुविधा देता है। इससे डेटा लीक और गलत इस्तेमाल का खतरा कम हो सकता है।

Secure QR Verification: नए आधार एप में क्या खास होगा?
QR-बेस्ड Aadhaar Sharing
: अब यूजर्स क्यूआर कोड के जरिए अपनी पहचान सुरक्षित तरीके से शेयर कर पाएंगे। इससे फोटोकॉपी देने की जरूरत कम होगी।फेस ऑथेंटिकेशन सपोर्ट:नए एप में यूजर्स को फेस वेरिफिकेशन फीचर भी मिलेगा, जिससे Aadhaar एक्सेस और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।ऑफलाइन वेरिफिकेशन:यूजर्स इंटरनेट के बिना भी आधार वेरिफिकेशन कर पाएंगे, जो कई परिस्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होगा।बायोमैट्रिक लॉक या अनलॉक:अब सभी यूजर अपने स्मार्टफोन से ही आधार बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें किसी जनसेवा केंद्र में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री ट्रैकिंग: इसके अलावा इस नए एप में यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ है। इसका मतलब कोई दूसरा व्यक्ति उनके आधार से छेड़छाड़ करने से बचेगा।