LPG ग्राहकों को मिलता है 50 लाख रुपये तक का बीमा, जान लें पूरा प्रोसेस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Dec 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Insurance claim upto Rs 50 Lakhs, All you need to know
LPG Gas Insurance claim

    आज भारत के अधिकतर घरों में रसोई गैस पर खाना बन रहा है। किसी के घर में भारत गैस का एलपीजी कनेक्शन है तो किसी के यहां इंडियन गैस का कनेक्शन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपके घर में रसोई गैस का कनेक्शन है तो आपको 50 लाख रुपये का बीमा मिलता है और खास बात यह है कि पिछले 25 सालों से किसी ने एलपीजी बीमा के लिए क्लेम भी नहीं किया है। तो आइए जानते हैं एलपीजी लाइफ इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से।

    LPG cylinder
    LPG cylinder

    सबसे पहले आपको बता दें कि एलपीजी इंश्योरेंस एक दुर्घटना बीमा है और इसके लिए आपको कोई अलग से चार्ज नहीं नहीं देना होता है, क्योंकि यह बीमा पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत आता है।

    LPG Gas Insurance claim
    LPG Gas Insurance claim

    ऐसे में सभी एलपीजी कंपनियां यूनाइटेड इंश्योंरेंस कंपनी लिमिटेड में अपने रसोई गैस के ग्राहकों का इंश्योरेंस कराती हैं। अब यदि खुदा ना खास्ता किसी के यहां रसोई गैस सिलेंडर में किसी भी कारण से ब्लास्ट होता है तो गैस कंपनियों को नियम के मुताबिक बीमा देना होता है। एलपीजी गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की भी कई कैटेगरी हैं और इन्हीं कैटेगरी के हिसाब से इंश्योरेंस की राशि मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें