LG K10 भारत में हुआ लॉन्च, इसका पैनिक बटन बचाएगा आपकी जान

टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Wed, 22 Feb 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
lg k10 2017 lauched in india know the price releasing date and full specifications
एलजी के10 2017 - फोटो : LG

    प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी एलजी ने बुधवार को भारत में 2017 के के-सीरीज के डुअल सिम स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन को ब्लैक, गोल्ड और टाइटेनियम कलर के वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

    एलजी के10 2017
    एलजी के10 2017 - फोटो : gsmarena

    एलजी के स्मार्टफोन को लेकर कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि कंपनी इस सीरीज में नए स्मार्टफोन LG K4, LG K8 और LG K10 को भी लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फोन की बिक्री 23 फरवरी से रिटेल स्टोर पर, जबकि ऑनलाइन बिक्री 26 फरवरी से होगी।

    एलजी के10 2017
    एलजी के10 2017 - फोटो : gsmarena

    LG K10 (2017) में 720x1280 पिक्सल वाली 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 7.0 नूगट है. फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक एमटीके6750 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। बैटरी 28एमएएच की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें