रेडमी नोट 4 Vs लेनोवो K8 Note: कौन सा फोन हर मायने में है बेस्ट ?

लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन के8 नोट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की तुलना शाओमी के रेडमी नोट 4 से हो रही है। यहां के8 नोट में एक सबसे बड़ी खासियत डुअल कैमरा सेटअप है जो इस फोन को रेडमी नोट 4 से अलग बनाती है। वहीं रेडमी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है। ऐसे में आइए देखते हैं कि आपके लिए रेडमी नोट 4 खरीदना फायदे का सौदा या फिर लेनोवो के8।

फोन की स्क्रीन और डिजाइन
दोनों फोन की बॉडी मेटल की है। दोनों फोन की डिस्प्ले 5.5 इंच की है और इन पर 2.5 डी का गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है।

प्रोसेसर
Lenovo K8 Note में मीडियाटेक हेलियो X23 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली T880 जीपीयू है, वहीं रेडमी नोट 4 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू दिया गया है।