Laptop Tips and Tricks: पुराने लैपटॉप की स्लो स्पीड से हैं परेशान, तो इन तरीकों से करें उसको फास्ट

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Fri, 04 Feb 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Laptop Tips and Tricks how to solve laptop hanging problem know the trick in hindi
लैपटॉप हैंग होने की समस्या का समाधान कैसे करें - फोटो : iStock

    बढ़ते डिजिटलाइजेशन के चलते स्मार्टफोन और लैपटॉप का इस्तेमाल भी काफी बढ़ गया है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपको सारे काम तेजी से करने होते हैं। ऐसे में आपके सारे काम समय से पूरा करने में आपकी मदद गैजेट्स करते हैं। इसलिए इनका ठीक तरीके से काम करना बहुत मायने रखता है। वहीं अगर आपका लैपटॉप स्लो हो जाए तो आपको काम करने में बहुत परेशानी हो सकती है। अगर आप भी अपने पुराने लैपटॉप के स्लो होने से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको आपके पुराने लैपटॉप की स्लो स्पीड बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन तरीकों को अपनाकर आपका काम आसान हो सकता है। अगर आप विंडोज 10 या विंडोज 8 का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये तरीके आपके लिए बेहद काम के हैं। यदि आपके पास पुराना लैपटॉप है, तो आपको इसका हार्ड ड्राइव या मेमोरी कार्ड को चेंज करना पड़ सकता है।

    लैपटॉप हैंग होने की समस्या का समाधान कैसे करें
    लैपटॉप हैंग होने की समस्या का समाधान कैसे करें - फोटो : iStock

    स्टार्टअप पर चलने वाले प्रोग्राम बंद करें

    • आपको सिस्टम ट्रे में चल रहे प्रोग्रामों की तरह, स्टार्टअप पर ऑटोमेटिक रूप से चलने वाले दूसरे गैर-जरूरी प्रोग्राम को बंद कर देना चिहए। ये आपके कंप्यूटर को धीमा कर सकते हैं। इसके लिए टास्कबार पर राइट क्लिक करें। अब टास्क मैनेजर चुनें। इसके बाद स्टार्टअप टैब पर जाएं। यहां पर आप स्टार्टअप पर चलने वाले हर आइटम को इफेक्ट के साथ देख सकेंगे।
    लैपटॉप हैंग होने की समस्या का समाधान कैसे करें
    लैपटॉप हैंग होने की समस्या का समाधान कैसे करें - फोटो : iStock

    विंडोज, ड्राइवर और ऐप्स अपडेट करें

    • अगर आपके डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है तो ये भी स्लो लैपटॉप का एक कारण हो सकता है। इसलिए आपको सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखना चाहिए। ये आपकी सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों के लिए अच्छा होता है।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें