Jio vs Airtel vs Vi: 600 रुपये से कम कीमत में तीन महीने वाले बेस्ट प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Oct 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea best prepaid plans for 3 months under Rs 600
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    करीब छह महीने बाद भी अधिकतर लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लोग बाहर निकलना सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं। घर से काम करने के लिए इंटरनेट डाटा की जरूरत है, लेकिन सच्चाई यह है कि देश के अधिकतर इलाकों में ब्रॉडबैंड की सेवा नहीं है। ऐसे में लोगों की निर्भरता मोबाइल डाटा पर ही है। आज की इस रिपोर्ट में हम वोडाफोन आइडिया, जियो और एयरटेल के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 600 रुपये से कम हैं और वैधता लंबी है। आइए जानते हैं....

    JIO
    JIO - फोटो : amar ujala

    Jio का 599 वाला रिचार्ज

    Jio के 599 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी यानी कुल 168 जीबी डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें आपको जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

    Jio Wifi Calling
    Jio Wifi Calling - फोटो : Jio (for Reference Only)

    Jio का 555 वाला प्लान

    555 रुपये वाले प्लान में कुल 126 जीबी डाटा यानी रोज 1.5 जीबी डाटा रोज मिलेगा। इस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है। इसमें आपको जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट्स मिलेंगे। इस प्लान में जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें