Airtel Vs Jio Vs Vi: हर रोज 2GB डाटा वाले सभी कंपनियों के प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग भी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 18 Aug 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Jio Vs Airtel Vs Vi Prepaid Plans Comparison Know Cheapest Unlimited Data Plans
Airtel Vs Jio Vs Vi - फोटो : अमर उजाला

    भारतीय टेलीकॉम कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान रखते हुए तमाम तरह के प्री-पेड प्लान पेश कर दिए हैं। अधिकतर प्लान डेली डाटा वाले हैं जिनमें ग्राहकों को हर रोज एक सीमित डाटा मिलता है। कुछ प्लान कम कीमत वाले हैं और कुछ अधिक कीमत वाले हैं। यदि आप अधिक डाटा कंज्यूम करते हैं और अधिक डाटा वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) के कम कीमत में 2 जीबी डाटा के साथ आने वाले प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : Jio

    Jio के 2 जीबी डाटा वाले प्लान

    जियो के पास प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ सात प्लान आते हैं। इसमें सबसे कम कीमत में 249 रुपये वाला प्लान है। इसमें 23 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप के सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं। जियो के 299 रुपये वाले प्लान में भी प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में भी 249 वाले सभी सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

    56 दिन की वैलिडिटी की बात करें तो जियो के पास 533 रुपये और 799 रुपये के प्लान आते हैं। 799 रुपये वाले प्लान के साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। साथ ही दोनों ही प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। 84 दिन के लिए जियो में 719 रुपये और 1066 रुपये वाले प्लान आते हैं। दोनों प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा पूरे 84 दिन के लिए मिलती है। 1066 रुपये वाले प्लान के साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    Airtel Prepaid Recharge Plans
    Airtel Prepaid Recharge Plans - फोटो : Airtel

    Airtel के 2 जीबी डाटा वाले प्लान

    एयरटेल में भी 2 जीबी डाटा वाले कई सारे प्लान देखने को मिलते हैं। एयरटेल में सबसे कम कीमत में 319 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ आता है। इस प्लान में पूरे एक महीने की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में कई दूसरे बेनिफिट्स जैसे अपोलो 24/7 सर्कल, विंक म्यूजिक और फ्री हैलोट्यून की सुविधा भी मिलती है। इसी के साथ एयरटेल का 359 रुपये वाला प्लान भी आता है, इस प्लान में भी 319 रुपये वाले प्लान की सभी सुविधाओं के साथ एक महीने का अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की मिलती है।

    एयरटेल के 56 दिन वाले प्लान की बात करें तो इसमें 549 रुपये वाला प्लान आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ भी अपोलो 24/7 सर्कल, विंक म्यूजिक और फ्री हैलोट्यून की सुविधा मिलती है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की बात करें तो एयरटेल में 839 रुपये वाला प्लान आता है। इसमें 549 रुपये वाला प्लान की सभी सुविधाओं के साथ Disney+ Hotstar का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें