बड़े धमाके की तैयारी में रिलायंस जियो, एक साथ मिलेंगी 100 सेवाएं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 02 May 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Jio To lanunch 'Super App' to Place Telco in Pole Position says CMR
mukesh ambani

    4जी सिम कार्ड और 4जी फीचर फोन के बाद रिलायंस जियो अब एक और बड़े धमाके की तैयारी में है। जियो अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए ई-कॉमर्स सेक्टर में नई पारी शुरू करने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो एक सुपर ऐप पर काम कर रही है। जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है कि सुपर ऐप तो बता दें कि इस सुपर ऐप में 100 से अधिक सेवाएं एक ही जगह पर मिलेंगी।

    jio
    jio

    सबसे पहले जियो के सब्सक्राइबर की बात करें तो जियो के पास आज करीब 30 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इन सभी यूजर्स को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा साथ-साथ मिल रही है। अब कंपनी की नजर ऑनलाइन मार्केट पर है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट मानें तो इस सुपर ऐप की मदद से जियो को काफी ग्रोथ मिलेगी।

    jio
    jio

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के इंटेलिजेंस ग्रुप के प्रमुख प्रभु राम ने एक समाचार एजेंसी से कहा, 'Jio ने रिलायंस को एक शक्तिशाली स्थिति में लाकर खड़ा किया है। नई सेवा यानि सुपर ऐप कंपनी के ग्राहकों को एक ही जगह पर कई सारी सेवाएं देगा जो कि ऑनलाइन से ऑफलाइन होगा।' जियो के सुपर ऐप में पेमेंट से लेकर खरीदारी तक की सुविधा एक ही जगह मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें