Jio recharge plans: जियो के ये रिचार्ज प्लान्स हैं काफी खास, 200 से कम के रिचार्ज में मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 20 Nov 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Jio recharge plans jio best recharge plans jio 98 plan details jio 149 plan details jio 199 plan details know all details about this
jio recharge plans - फोटो : Reliance Jio

    आज हम बात करने वाले हैं जियो के उन सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में, जिनमें कम रिचार्ज के साथ आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। जियो के ये सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स हैं। इन रिचार्ज प्लान्स की कीमत 200 रुपये से भी कम की है। रिलायंस जियो भारत की एक बडी टेलीकॉम कंपनी है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग जियो की सेवाओं का आनंद उठाते हैं। ऐसे में समय समय पर कंपनी अपने ग्राहकों के लिए खास रिचार्ज प्लान्स और ऑफर लेकर आती रहती है। जियो के कई रिचार्ज प्लान्स में आपको वीडियो स्ट्रीमिंग और म्यूजिक से जुड़े ऑफर्स भी मिलते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते पिछले कुछ सालों से जियो यूजर्स की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में, जिनमें आपको कम पैसे खर्च करके अनलिमिटेड कॉल्स, डेली डेटा और कई खास ऑफर्स मिलते हैं।

    jio recharge plans
    jio recharge plans - फोटो : Pixabay

    जियो का 98 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

    जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलेंगे। इस प्लान की वैधता महज 14 दिनों की है। भारत में बड़ी संख्या में लोग जियो के इस प्लान का रिचार्ज कराते हैं।

    jio recharge plans
    jio recharge plans - फोटो : iStock

    जियो का 149 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान

    जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी प्लान के साथ मिलेगी। इसकी वैधता 24 दिनों की है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें