Jio Recharge Plans: डेली डाटा लिमिट ओवर होने से हैं परेशान, तो ये प्लान्स हैं खास आपके लिए

संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 16 May 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Jio Recharge Plans Jio Best Recharge Plans for internet uses know details
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio

    Jio Recharge Plans:

    भारत में बड़े पैमाने पर लोग टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। कोरोना महामारी के बाद से लोग बड़े स्तर पर इंटरनेट का उपयोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए कर रहे हैं। हालांकि, इंटरनेट उपयोग करते समय अगर आपकी डेली डाटा लिमिट जल्दी ओवर हो जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको भरपूर मात्रा में डेली डाटा लिमिट मिलती है। इन प्लान्स को रिचार्ज कराने के बाद इंटरनेट उपयोग करते समय आपकी डेली डाटा लिमिट ओवर नहीं होगी और आप बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन प्लान्स में आपको डेली डाटा लिमिट के अलावा भी कई दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ओटीटी का मजा भी मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : Istock

    जियो का 601 रुपये का रिचार्ज प्लान

    जियो के इस प्लान की कीमत 601 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 3 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। प्लान में आपको एडिशनल 6 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। ऐसे में इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपके मोबाइल में डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : istock

    इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। वहीं एडिशनल बेनिफिट में आपको डिज्नी हॉटस्टार मोबाइल का एनुअल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ऐसे में ये प्लान आपके लिए काफी खास है। प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा आदि का लुत्फ उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें