Jio Recharge Plans: जियो के इन प्लान्स में मिलता है बंपर डाटा लिमिट, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई दूसरे बेनिफिट्स

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Tue, 07 Jun 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Jio Recharge Plans 2022 Unlimited Calls With Daily Data pack and Free Ott Subscription Full Details in Hindi
Jio Recharge Plans - फोटो : Jio

    Jio Recharge Plans:

    आज के इस डिजिटल दौर में इंटरनेट की खास जरूरत हम लोगों को है। इंटरनेट के बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। आज एजुकेशन, जॉब, शॉपिंग, एंटरटेनमेंट, सोशल इंटरैक्टिंग आदि कई जरूरी कामों में इंटरनेट का उपयोग बढ़चढ़ कर किया जा रहा है। इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। अगर आप जियो के ग्राहक हैं, तो आज हम आपको जियो के उन शानदार रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें आपको भरपूर मात्रा में डेली डाटा लिमिट मिलती है। अक्सर यूजर्स डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से परेशान रहते हैं। डाटा लिमिट ओवर होने के बाद यूजर्स को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको जियो के उन रिचार्ज प्लान्स का चयन करना चाहिए, जिनमें आपको भरपूर मात्रा में डेली डाटा लिमिट मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : istock

    जियो का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

    जियो के इस प्लान की कीमत 2999 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 2.5GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता कुल 365 दिनों की है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

    Jio Recharge Plans
    Jio Recharge Plans - फोटो : istock

    इस प्लान में आपको ओटीटी का बेनिफिट भी मिलता है। प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको जियो के दूसरे एप्स जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें