Jio Recharge Plans: ये हैं वो बेस्ट रिचार्ज प्लान्स, जिनके साथ मिल रहा ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त

Jio Recharge Plan With OTT:
आज के इस दौर में लोगों के बीच ओटीटी का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते कई टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ओटीटी का सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसे कराने के बाद आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा ले सकें, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपकोJioके उन शानदारRecharge Plansके बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आपकोDisney Plus Hotstarका सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इन प्लान्स को रिचार्ज कराने के बाद आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, मूवीज और कई शानदार टीवी शो का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा प्लान्स में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना डेली डाटा लिमिट के अलावा भी कई दूसरे बेनिफिट्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में -

जियो का 499 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के 499 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB इंटरनेट डाटा भी मिलता है।

वहीं रोजाना मैसेज भेजने के लिए आपको प्लान में 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप जियो के दूसरे एप्स (जियो सिक्योरिटी, जियो टीवी, जियो सिनेमा) को एक्सेस कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता कुल 28 दिनों की है।