Jio 479 Rupees Recharge Plan: जियो का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास, 84 जीबी डाटा के साथ मिल रही है 56 दिनों की वैधता

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Fri, 04 Feb 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Jio Recharge Plan Jio 479 Recharge plan details tech news in Hindi
जियो का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास, 84 जीबी डाटा के साथ मिल रही है 56 दिनों की वैधता - फोटो : Reliance Jio

    भारत में बड़े पैमाने पर लोग टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि की थी। रिचार्ज प्लान की कीमतों में वृद्धि होने के बाद इसका बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। इस कारण कई लोग उन रिचार्ज प्लान्स की तलाश कर रहे हैं, जिनमें उन्हें कम कीमतों में ढेरों बेनिफिट्स मिल सके। अगर आप जियो की टेलीकॉम सुविधाओं का आनंद उठाते हैं, तो आज हम आपको एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं। इस रिचार्ज को कराने के बाद आपको कई बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा आप जियो की दूसरी सेवाओं का भी आनंद उठा पाएंगे। इस रिचार्ज प्लान में आपको इंटरनेट डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इस खास प्लान के बारे में विस्तार से -

    जियो का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास, 84 जीबी डाटा के साथ मिल रही है 56 दिनों की वैधता
    जियो का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास, 84 जीबी डाटा के साथ मिल रही है 56 दिनों की वैधता - फोटो : Pixabay

    जियो के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 479 रुपये है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको कुल 56 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इंटरनेट उपयोग के लिए इसमें रोजाना 1.5GB डाटा भी मिल रहा है। ऐसे में आपको 56 दिनों की वैधता में कुल 84GB डाटा मिलेगा।

    जियो का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास, 84 जीबी डाटा के साथ मिल रही है 56 दिनों की वैधता
    जियो का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास, 84 जीबी डाटा के साथ मिल रही है 56 दिनों की वैधता - फोटो : iStock

    डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद स्पीड कम करके 64 kbps कर दी जाएगी। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें